गर्भवती होने से पहले मुझे क्या लेना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 15:00

गर्भ धारण करने से पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें:

विटामिन बी लेना है बहुत जरूरी ...
फोलिक एसिड को इग्नोर न करें ...
शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें ...
डाइट में शामिल करें डेयरी प्रोडक्‍ट ...
विटामिन सी से भरपूर आहार ...
ओमेगा 3 भी है बहुत जरूरी ...
हरी पत्तेदार सब्जियां और बीटा कैरोटीन लेना है बहुत जरूरी

फोलिक एसिड
फोलिक एसिड शिशु को न्‍यूरल ट्यूबडिफेक्‍ट, बच्‍चे के दिमाग और स्‍पाइनल कॉर्ड में कोई गंभीर असामान्‍यता से बचाता है। आप सप्‍लीमेंट और खाद्य पदार्थों से फोलिक एसिड ले सकती हैं। कंसीव करने से पहले और प्रेगनेंसी के नौ महीनों में महिलाओं को 400 से 1,000 मिग्रा फोलिक एसिड प्रतिदिन चाहिए होता है। हरी पत्‍तेदार सब्जियों, खट्टे फलों और बींस फोलेट का प्राकृतिक स्रोत हैं।


कैल्शियम
मां और बच्‍चे दोनों को मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम परिसंचरण, मस्‍कुलर और तंत्रिका तंत्र के सामान्‍य रूप से कार्य करने में मदद करता है। प्रतिदिन प्रेगनेंट महिला को 1,000 से 1,300 मिग्रा कैल्शियम की जरूरत होती है। डेयरी उत्‍पादों से आसानी से कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा ब्रोकली और केल में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।
गर्भावस्‍था के दौरान पर्याप्‍त मात्रा में कैल्शियम न लेने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेकर शिशु तक पहुंचाने लगता है। इसकी वजह से महिलाओं को आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं और आसानी से टूट सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info